Posts

Showing posts from December, 2021

भारत की बेटी ने एक बार फिर भारत को किया गौरवान्वित

Image
                                           भारत का सिर केवल मिस यूनिवर्स तक के खिताब से गौरवान्वित नही हुआ बल्कि हाल ही में हरनाज संधु के बाद भारत की एक और बेटी नीना गुप्ता ने भी अभिमान के साथ फिर भारत का परचम लहराया है।   यह नीना गुप्ता है इन्हें 2021 के रामानुजन अवार्ड से सम्मानित किया गया है, और सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि नीना एकमात्र भारतीय महिला हैं इस अवॉर्ड को अपने नाम करने वाली। इस बेटी ने दुनिया को गणित में भारत का लोहा मनवाया है। पर नीना गुप्ता जैसी उपलब्धियाँ हासिल करने वाली बेटियां जो देश का नाम रोशन करती है उन्हें लोग पहचानते तक नही। खैर आज हमारे पास सोशल मीडिया जैसा हथियार भी है,इसलिए इस गणितज्ञ बेटी को सम्मान से अछुता नही रहने देंगें। अभिनन्दन नीना गुप्ता तुम भारत का गर्व हो।🙏